Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। रात में भोपाल, रायसेन और विदिशा में ओस गिरी। शाजापुर में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही और सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। मध्यप्रदेश में अगले तीन दिन तेज ठंड रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी। अभी जबलपुर, सिवनी और उमरिया सबसे ठंडे हैं। यहां दिन का टेम्प्रेचर 20 डिग्री के नीचे चल रहा है। भोपाल, इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ गई है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने शुक्रवार को बताया कि तूफान 'मिचौंग' कमजोर हो गया है, लेकिन नमी की वजह से प्रदेश में बादल छा रहे हैं। हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठंड बढ़ रही है। कई शहरों में रात में भी तापमान में गिरावट आई है। तीन दिन बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलेगा। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, गुरुवार को भी प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश हुई। सीधी में 0.44 इंच, उमरिया में 0.10 इंच, मलाजखंड में 0.10, पचमढ़ी में 0.05, रीवा में 0.05, सतना में 0.04, नरसिंहपुर में 0.04, सिवनी में 0.03, खजुराहो में 0.03, जबलपुर में 0.03 और मंडला में 0.003 इंच बारिश दर्ज की गई।
सागर में सबसे ठंडी रही रात
मध्यप्रदेश में गुरुवार रात को सागर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। पचमढ़ी में यह 15 डिग्री रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 20 डिग्री तापमान रहा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |