Video

Advertisement


भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय में मना जश्न
bhopal, Celebration in BJP office ,victory

भोपाल। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमपी के मन में और देश के दिल में बसे हैं। मध्यप्रदेश को लगातार उनका प्यार और आशीर्वाद मिला है तथा प्रदेश की जनता भी उनके प्रति अगाध विश्वास और श्रद्धा रखती है। इसी श्रद्धा और विश्वास के चलते प्रधानमंत्री ने जो गारंटी दी, जनता ने उस पर भी विश्वास किया और भाजपा पर भरपूर प्यार और आशीर्वाद लुटाया है।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पार्टी को मिली इस शानदार सफलता के लिए मैं प्रदेश की जनता तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम करता हूं, हृदय से धन्यवाद देता हूं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रचंड जीत के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। पार्टी नेताओं ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को मिली विराट विजय यह बताती है कि मध्यप्रदेश में मोदी मैजिक चला है।

 

 

डबल इंजन सरकार के काम को जनता ने दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा को एक बार फिर शानदार जीत मिली है। भाजपा सरकार ने यहां जो प्रगति और विकास के काम किए हैं, उन्हें जनता ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। हमने हर वर्ग के कल्याण के लिए लाडली बहना योजना, सीखो कमाओ योजना जैसी जो योजनाएं बनाईं और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिस तरह से क्रियान्वयन किया है, डबल इंजन सरकार के इन कामों को जनता ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। हम सभी जनता को यह विश्वास दिलाते हैं कि हम जनता को दिया गया एक-एक वचन पूरा करेंगे।

 

सभी ने मिलकर की मेहनत

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि इस चुनाव में देश के गृहमंत्री और कुशल रणनीतिकार अमित शाह ने जीत की रणनीति तैयार की। हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुशल मार्गदर्शन मिला। राष्ट्र्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और हम सभी लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया, मेहनत की। यह जीत उसी का परिणाम है और इसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।

 

प्रदेश में जनता के प्यार की प्रो इन्कमबेंसी थी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस यह दुष्प्रचार कर रही थी कि प्रदेश में एंटी इनकमबेंसी है। प्रदेश में कोई एंटी इनकमबेंसी नहीं थी, जनता के प्यार की प्रो इनकमबेंसी थी। उन्होंने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरपूर प्यार और आशीर्वाद लुटाया है।

 

विकास और गरीब कल्याण के कामों को जनता ने दिया आशीर्वादः विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार, रणनीति व सामूहिक नेतृत्व से मिली ऐतिहासिक जीत है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व और रणनीति की वजह से भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है। इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की नीतियों और विकास तथा गरीब कल्याण के कार्यों के लिए जनता ने पार्टी को आशीर्वाद दिया है। जनता के आशीर्वाद से ही भाजपा ऐतिहासिक जीत प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिनकी अथक मेहनत से यह प्रचंड जीत मिली है।

 

कार्यकर्ताओं ने किया 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को पूरा

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री व कुशल संगठक व रणनीतिकार अमित शाह ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का टास्क दिया था। पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 64523 बूथों पर अथक मेहनत करके हरा बूथ को जीतने के साथ 51 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त करने का कार्य किया है। देर रात तक जब पूरे प्रदेश का फानइल चुनाव परिणाम आएगा तो आप देखेंगे कि भाजपा अधिकांश बूथों पर 51 प्रतिशत प्राप्त वोट शेयर प्राप्त कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ा है और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लगातार जमनी स्तर पर कार्य करके पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने का कार्य किया है।

 

प्रदेश कार्यालय में जमकर मना जश्न, पटाखे फोड़कर मनाई खुशी

भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव परिणाम में प्रचंड बढ़त मिलते ही दोपहर में प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई और ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खुशी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को कंधे पर उठा लिया और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

 

इस अवसर पर राष्ट्र्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kolar News 3 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.