Advertisement
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में टाइगर फैमिली के साथ बीयर फैमिली भी मस्ती करते हुए स्पॉट हुई है। भालुओं का वीडियो सतपुडा टाइगर रिजर्व ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
बाघिन और उसके शावकों का भी वीडियो सामने आया है। इसमें बाघिन मछली आराम से बैठी हुई है। उसके तीनों शावक आपस में मस्ती, उछलकूद और दौड़-भाग करते नजर आ रहे हैं। बाद में एक शावक घने जंगल की ओर चला जाता है। दो शावक धमाचौकड़ी जारी रखते हैं। वीडियो चूरना रेंज का है।
बाघिन मछली साढ़े चार साल, शावक 5 से 6 महीने के हैं
सतपुडा टाइगर रिजर्व के एसडीओ विनोद वर्मा ने बताया कि वीडियो रविवार का है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने इसे बनाया। उन्होंने बताया कि बाघिन मछली की उम्र साढ़े चार साल जबकि उसके शावकों की उम्र 5 से 6 महीने है। इन दिनों मछली और उसके 3 शावकों का दीदार टूरिस्ट्स को खूब हो रहा है। पिछले हफ्ते भी इन शावकों को दुलार करते हुए मछली का वीडियो सामने आया था।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |