Advertisement
मंदसौर। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के काल्याखेड़ी गांव के निर्माणाधीन मकान में आज (गुरुवार) सुबह भारी भरकम मगरमच्छ घुस आया। घर में मगरमच्छ की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके में गांव वालों ने वह विभाग को सूचित किया। करीब 1 घंटे में वैन अमला मौके पर पहुंच गया और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया। जानकारी के अनुसार काल्याखेड़ी गांव में प्रभुलाल गुर्जर में निर्माणाधीन मकान में भारी भरकम मगरमच्छ घुस आया।
ग्रामीणों के अनुसार मकान का रिकन्ट्रक्शन कार्य किया जा रहा था। निर्माणाधीन मकान में दरवाजे नहीं होने से मगरमच्छ आसानी से किचन तक पहुंच गया और गैस स्टोव पर बैठ गया। घर की महिलाएं जब सुबह चाय बनाने किचन तक पहुंची तो मगरमच्छ को देख घबरा गई। इसके बाद आस पड़ोस के लोगो को बुलाया। किचन में मगरमच्छ होने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |