Advertisement
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह पथरिया में एक युवक नेताओं को नहीं, सिर्फ हेलीकॉप्टर देखने के लिए पेड़ पर 125 फीट ऊपर चढ़ गया। हेलीकॉप्टर देखकर तालियां भी बजाने लगा। लोगों की नजर पड़ते ही पुलिस को बुलाया गया, तब युवक को उतारा गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद इस घटना को वीआईपी सुरक्षा में चूक माना जा रहा है।
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा के बटियागढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा की थी। शिवराज हेलीकाॅप्टर से पहुंचे थे। खेल परिसर में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड के नजदीक ही यह घटना हुई थी। नेता शिवराज सिंह चौहान की आवभगत में व्यस्त थे, उसी दौरान एक युवक पार्टी का झंडा लेकर वहां ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया था। उसने हेलीकॉप्टर देखकर तालियां बजाईं तब लोगों को उसका पता चला। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को सुरक्षित पेड़ से उतारा। हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मुख्यमंत्री और नेताओं को नहीं, बल्कि हेलीकाॅप्टर देखने आया था। युवक की पहचान की जा रही है। हालांकि पता चला है कि आरोपी युवक बटियागढ़ के किसी गांव का रहने वाला है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |