Advertisement
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेने, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर प्रस्तावित मेजर अपग्रेडेशन कार्य को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म क्रमांक 9 एवं 10 पर ट्रेनों के आवागमन बंद होने के कारण, प्रभावित होगी। मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार
निरस्त ट्रेने:-
1. 17 अक्टूबर से 26 दिसम्बर तक ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 09525 ओखा नाहरलगुन स्पेशल एक्सप्रेस
2. 21 अक्टूबर, 2023 से 30 दिसम्बर, 2023 तक नाहरलगुन से चलने वाली गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगुन ओखा स्पेशल एक्सप्रेस
मार्ग परिवर्तित ट्रेने:-
1. 18 अक्टूबर, 2023 से 27 दिसम्बर, 2023 तक दरभंगा से चलने वाली
गाड़ी संख्या 15559 दरभंगा अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस वाया वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी- मानिकपुर चलेगी। इसका प्रयागराज के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
2. 20 अक्टूबर, 2023 से 29 दिसम्बर, 2023 तक अहमदाबाद से चलने
वाली गाड़ी संख्या 15560 अहमदाबाद दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस वाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी चलेगी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्ग परिवर्तित दोनों ट्रेनों का प्रयागराज के स्थान पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |