Advertisement
भोपाल। राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह रविवार से शुरू हो रहा है। सप्ताह 07 अकटूबर तक चलेगा। राजधानी स्थित वन विहार नेशनल पार्क में वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारंभ अपर मुख्य सचिव वन विभाग जे.एन.कंसोटिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस सप्ताह के दौरान वन विहार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
वन विहार प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को सप्ताह के शुभारंभ के उपरांत वन्यप्राणियों पर केंद्रित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर, जन जागरूकता के लिए दौड़, फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 3 अक्टूबर को पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर के साथ स्कूली छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 4 अक्टूबर को अन्य कार्यक्रमों के अलावा कॉलेज छात्रों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 5 अक्टूबर को मेंहदी प्रतियोगिता, शिक्षकों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा पॉम पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 6 अक्टूबर को सृजनात्मक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सप्ताह के अंतिम दिन 7 अक्टूबर को फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |