Advertisement
कोलार रोड पर बदमाशों के हौंसले बुलंद
'तुम पर काला जादू किया गया है। तुम्हारे कष्टों का निवारण मेरे पास है। यह जेवर मुझे दे दो और फिर बिना पल्टे 30 फीट चलो। तब तक मैं इनकी पूजा करता हूं।' पीड़ित शिक्षिका जब पल्टी तो झांसा देने वाला बाबा अपने साथ के साथ गायब था। आरोपी अपने साथ सोने की 4 चूड़ियां और 2 अंगूठी समेत 1 लाख रुपए से अधिक का माल ले गया।
कोलार रोड के चूनाभट्टी पुलिस के अनुसार मकान नंबर-40 चाणक्यपुरी, चूनाभट्टी निवासी रेणु जैन (48) पति अनिल जैन पास के निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। वे गुरुवार दोपहर करीब ड़ेढ बजे पैदल स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान काली मंदिर के पास एक बुजुर्ग बाबा ने उन्हें आवाज लगाई। उसके साथ करीब 30 साल का एक युवक भी था। रेणु उनकी बातों में आकर वहां रुक गई। बाबा ने बातों ही बातों में उसके बारे में पूरी जानकारी ले ली। रेणु ने उसे अपनी परेशानियों के बारे में भी बता दिया।
बाबा ने इसका फायदा उठाते हुए कहा कि आज गुरुवार का दिन है। वह उसके कष्टों को दूर कर सकता है। उसे बस अपने जेवर उसे देना होगा। रेणु ने उसकी बातों में आकर हाथ से सोने की चारों चूड़ियां और दोनों अंगूठियां उताकर उसे दे दी। बाबा ने रेणु से कहा कि वह पूजा कर रहा है, तब तक वह 30 फीट तक बिना पल्टे पैदल चले। उसके बाद पल्टकर देखे उसका भला होगा। रेणु ने ऐसा ही किया, लेकिन जब वह पल्टी तो बाबा और युवक गायब काफी तलाश करने के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चलने पर रेणु ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चूनाभट्टी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |