Advertisement
बड़वानी। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सीमा पर सेंधवा के समीप शुक्रवार सुबह एक ट्रक और यात्री बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां से पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी अनुसार एबी रोड पर सेंधवा के समीप बिजासन घाट पर इंदौर से नासिक जा रही यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी को सेंधवा सिविल अस्पताल ले जाया गया है। जहां से पांच घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं गंभीर रुप से घायल एक बालिका को इंदौर भेजा गया। मृतक का नाम मिस्त्री पुत्र मांगू बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सेंधवा में घायलों की सेवा के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व अस्पताल प्रबंधन जुटा हुआ है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |