Advertisement
भोपाल पुलिस ने लंबे समय बाद गुंडे-बदमाशों की लिस्ट को अपडेट किया है। कई बदमाशों को माफ करने के बाद भी मौजूदा सूची में उनकी संख्या में तीस फीसदी इजाफा हुआ है। पुलिस निगरानी में कई बदमाशों को अच्छे चाल-चलन के चलते माफ किया गया है। इसके बावजूद भी उनकी संख्या में कटौती नहीं हुई है। लिस्ट में लूट, चोरी और जुआरियों को शामिल किया गया है। इनका नाम लिस्ट में जुड़ने से उनकी निगरानी बढ़ेगी और वरदात कम होंगी।
पुलिस थानों में दर्ज बदमाशों की संख्या
नार्थ भोपाल
34 निगरानी
342 कुल निगरानी
139 गुंडा
506 कुल गुंडा
साउथ भोपाल
30 निगरानी
489कुल निगरानी
137 गुंडा
459 कुल गुंडा
बदमाशों की रात में करेगी निगरानी पुलिस
एएसपी हितेश चौधरी ने बताया कि अब पुलिस सरप्राइज तरीके से बदमाशों की निगरानी करेगी। रात के समय उन्हें चैक करने का काम करेगी। अधिकांश वारदातें रात के समय ही होती है। रात में अगर बदमाश अपने घर पर नहीं मिलता है तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। सख्ती से बदमाशों के दिलों में पुलिस खौफ पैदा करना चाहती है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |