Advertisement
नई दिल्ली। कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन कारोबार अब पटरी पर लौटने लगा है। कोरोना के बाद सुस्त पड़े पर्यटन के क्षेत्र में अब तेजी देखी जा रही है। देश में इस क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले 106 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। वहींं, जम्मू और कश्मीर, वाराणसी को लेकर भी पर्यटकों का भरोसा बढ़ा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जम्मू और कश्मीर में घरेलू पर्यटकों की संख्या साल 2021 में 113 लाख थी, जो साल 2022 में बढ़कर 184 लाख हो गई। साल 2023 में अब तक 109 लाख पर्यटक घाटी में आ चुके हैं।
केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वहां कराए गए विकास कार्य, पर्यटन को बढ़ावा देने वाले उपाय और लोगों की बढ़ती भागीदारी है। घाटी में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने के बाद काशी में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 में यहां 68 लाख पर्यटक आए जबकि यह संख्या साल 2022 में बढ़कर 716 लाख हो गई। साल 2023 में अब तक यह संख्या 229 लाख हो गई है।
देश के पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ा उछाल देखा जा रहा है। साल 2021-22 में जनवरी से जून तक के आंकड़ों के अनुसार 21.24 लाख पर्यटक आए वहीं यह संख्या साल 2022-23 में इन्हीं माह में बढ़कर 43.80 लाख हो गई। यानी 106 प्रतिशत की बढ़ोतरी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |