Advertisement
सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सभी 14 विषयों को मंजूरी मिल गई। 14 अप्रैल से प्रदेश में ग्रामोदय अभियान चलेगा। 2 जुलाई को 50 लाख लोग एक साथ अमरकंटक से बड़वानी तक पौधारोपण करेंगे। पौधारोपण में सीएम से लेकर पटवारी तक शामिल होंगे। प्रदेशभर में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।
नीमच के बंगला बगीचा जमीन विवाद सुलझाने के लिए नियम बनाए। 57 फीसदी मौजूदा रहवासियों को मालिकाना हक मिलेगा। बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश संशोधन विधेयक को भी मंजूरी मिली। फूड डिपार्टमेंट में उप सचिव और लोकायुक्त उज्जैन में उप निरीक्षक का एक पद मंजूर किया गया है। पारसडोह के डूब प्रभावितों को विशेष पैकेज दिया जाएगा। आग की रोकथाम के लिए अग्निशमन प्रकोष्ठ बनेगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |