Advertisement
चूनाभट्टी इलाके में दो बाइक आमने- सामने भिड़ गए। इसमें दोनों पर सवार चार युवक घायल हो गए। इसमें एक स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर, एक सफारी बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों हादसों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
चूनाभट्टी थानाप्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के अनुसार मंगलवार शाम यश अस्पताल के पास चिनार वुडलैंड सोसायटी के सामने दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार लोगों घायल हुए हैं। एक बाइक पर बंजारी कोलार निवासी दिनेश (21), रंजीत (23) और मनोज (24) सवार थे।दूसरी बाइक पर श्रीकांत (25) सवार था। दोनों एक दूसरे के विपरीत दिशा में थे। तभी उनकी ट-र हो गई। हादसे के बाद दिनेश, रंजीत और मनोज को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दोनों मजदूरी करते हैं। जबकि श्रीकांत को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सफारी की टक्कर से बाइक सवार घायल
कलियाडेम पर सफारी कार चालक ने रात को बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। बाइक पर महाबली नगर कोलार निवासी शुभम मालवीय (24) पिता विजय मालवीय और ओमप्रकाश पटेल (23) पिता राजकिशोर पटेल निवासी सर्वधर्म रोड कोलार सवार थे। शुभम एसएससी की तैयारी कर रहा है। उसके पिता एमपीईबी में इंजीनियर हैं। जबकि ओमप्रकाश फार्मेसी का छात्र है। दोनों छात्र शाम को 13 गेट की ओर से कोलार की तरफ जा रहे थे, तभी सफारी चालक ने ट-र मार दी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। घायल छात्रों में बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |