Advertisement
ग्वालियर में नौकरी के नाम पर रिश्तेदार भाई ने आगरा, औरैया ले जाकर विवाहिता के साथ एक महीने तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बच्चों की धमकी देकर जबरन उससे शादी कर ली। फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा।घटना जनकगंज के संजय नगर में 28 मई 2023 की है। पीड़िता ने लौटने के बाद जनकंगज थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई है। आरोपी उसकी बड़ी बहन की जेठानी का सगा भाई है। इसमें आरोपी के कुछ अन्य रिश्तेदार भी शामिल रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी बहन की जेठानी का भाई नौकरी का झांसा देकर उसे ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ जबरन शादी कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस काम में आरोपी के बहनोई ने मदद की थी। विवाहित महिला (पीड़िता) ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मूलाकात बहन की जेठानी के भाई लाखन कुशवाह से हुई थी। परिचय होने के बाद लाखन ने उसकी नौकरी लगवाने को कहा और 28 मई को वह उसके घर आया और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। उस समय उसके पति घर पर नहीं थे तो उसने पति के घर आने और पूछकर चलने के लिए कहा, लेकिन लेकिन लाखन नहीं माना और उसे और उसके बच्चों को लेकर निकल आया। इसके बाद उसने महिला के साथ हर रात दुष्कर्म किया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |