Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार (20 अगस्त) को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया, राहुल, प्रियंका शामिल हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (90) को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है।CWC में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, छत्तीसगढ़ से ताम्रध्वज साहू और राजस्थान से सचिन पायलट को जगह मिली है। तीनों राज्यों में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। खड़गे ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी वर्किंग कमेटी में शामिल किया है। CWC में कुल 84 नाम हैं। इनमें CWC मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं।दिग्विजय सिंह और कुर्मी-पटेल समुदाय से आने वाले विंध्य के ओबीसी नेता रहे स्वर्गीय इंद्रजीत पटेल के बेटे और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को सीडब्ल्यूसी में जगह मिली है। विंध्य क्षेत्र में पटेल समुदाय निर्णायक रहा है। मंदसौर की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाई गई हैं।दिग्विजय कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे, बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बनने के बाद उन्होंने खुद को रेस से अलग कर लिया था। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को CWC में शामिल नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि PCC चीफ होने के चलते वे इसमें शामिल नहीं किए गए।खड़गे की कांग्रेस वर्किंग कमेटी में राजस्थान से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 7 नेताओं को इसमें जगह दी गई है। सचिन पायलट को जुलाई 2020 के बाद अब पद दिया है। राजस्थान से एक मात्र मंत्री महेंद्रजीत मालवीय को मेंबर बनाया है। कोर CWC के 39 मेंबर में राजस्थान से बनने वाले सदस्यों में सचिन पायलट, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय और अभिषेक मनु सिंघवी को शामिल हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |