Advertisement
नर्मदापुरम जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय विवाहित मूकबधिर महिला से रेप का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम की है। महिला अपने घर से शौच करने गई थी। उसी दौरान गांव के 25 साल के युवक ने महिला को पकड़ लिया रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने परिजन काे इशारे में अपने साथ हुई घटना बताई। जिसके बाद पीड़िता ने परिजन के साथ माखननगर थाना पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने गांव के भूरा पिता हरिशंकर अहिरवार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी भूरा को अरेस्ट किया।माखननगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया 23 वर्षीय पीड़िता न बोल पाती और न सुन पाती है। शुक्रवार शाम को पीड़िता शौच करने गई थी, उसी दौरान आरोपी भूरा ने उसे पकड़ लिया। फिर पीड़िता से रेप किया। थाना प्रभारी जादौन ने बताया पीड़िता ने थाने में शिकायत की। मूकबधिर एक्सपर्ट को बुलाया गया। इशारों ने उसने एक्सपर्ट को पूरी घटना बताई। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया। आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आज कोर्ट पेश किया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |