Advertisement
हमेशा अपराधी के साथ कोलार पुलिस ,इसलिए होती हैं ऐसी वारदातें
कोलार पुलिस तीन साल की मासूम से रेप करने वाले अनुतोष प्रताप सिंह को बचाती हैं तो अब एक नया मामला सामने आया है जिसमे कोलार पुलिस की लचर कार्यवाही से एक अपराधी के हौंसले इतने बढ़ गए कि उसने महिला को सरेराह चाकू मार दिया। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी से किसी भी तरह के संबंध रखने से मना कर दिया था। इस पूरे मामले में भो कोलार से लाइन भेजे गए एस आई गौरव बुंदेला की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में हैं।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे पीड़ित महिला अंकिता नागर काम पर जा रही थी। इसी दौरान कान्हाकुंज फेज-1 के नाले के पास आरोपी प्रकाश ने पीड़िता को पकड़कर खुद से संबंध रखने का दबाव बनाया। महिला के मना करने पर प्रकाश ने चाकू निकालकर पीड़िता के पेट में घोंप दिया। इसके बाद उसने चार बार महिला पर चाकू से वार किए। घायल पीड़िता का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। प्रकाश घटना के बाद से ही फरार है।
कान्हाकुंज निवासी 26 वर्षीय पीड़िता का 5 साल का बेटा है। अक्टूबर, 2016 से वह पति से अलग अपनी मां के साथ रह रही है। पीड़िता पहले जहां काम करती थी, वहीं पर आरोपी प्रकाश श्रीवास्तव नाम का बदमाश भी चौकीदारी करता था। आरोपी महिला के अकेले रहने का फायदा उठाकर उस पर लगातार अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। करीब तीन महीने पहले प्रकाश ने घर में घुसकर पीड़िता से मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की थी। महिला की शिकायत पर कोलार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिर्फ 151 की कार्रवाई कर छोड़ दिया था। इसके बाद से ही वह लगातार महिला को प्रताड़ित कर रहा था। इसकी शिकायत लगातार कोलार पुलिस से की जाती रही लेकिन कोलार पुलिस के अधिकारी आरोपी से मिलकर उल्टा पीड़ित महिला को मानसिक प्रताड़ना देने लगे। इसका फायदा उठाकर बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब महिला काम पर जा रही थी। इसी दौरान कान्हाकुंज फेज-1 के नाले के पास आरोपी ने पीड़िता को पकड़कर एक बार फिर संबंध बनाने का दबाव बनाया और महिला के मना करने पर प्रकाश ने चाकू निकालकर पीड़िता के पेट में घोंप दिया। इसके बाद उसने चार बार महिला पर चाकू से वार किए।
हमले की शिकार महिला की मां ने कोलार पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन महीने पहले उनकी बेटी ने कोलार थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ भी था, लेकिन सख्त कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बढ़ गए थे।
अब इस मामले में अपनी भद्द पिटते देख कोलार पुलिस ने आरोपी प्रकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दानिश कुंज के पास रहने वाला आरोपी दो साल से अंकिता को परेशान कर रहा था और इसकी शिकायत उसने कोलार थाने में भी की थी। इंवेस्टिेगेशन ऑफिसर सुशील मेहरा ने बताया कि अंकिता कान्हा कुंज फेस-2 में मकान नंबर 1550 में अपनी मां माया जोशी के साथ रहती है। पीड़ित अंकिता पर हमला तब हुआ जब वो काम पर जा रही थी ,अंकिता आम्र विहार स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करती है जबकि प्रकाश महाबली नगर में चौकीदार का काम करता है।
अंकिता ने खुद को चाक़ू मारे जाने के बाद मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों को अपनी ओर आते देख प्रकाश वहां से भाग गया। किसी ने डॉयल 100 को फोन किया और अंकिता को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कोलार में ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे हमीदिया रेफर कर दिया। घटना के तुरंत बाद अंकिता की मां और उसकी बहन संचिता जोशी मौके पर पहुंच गए थे। उसके रिश्तेदारों ने अंकिता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया। अंकिता को हाथ और पसली में चाकू से गहरी चोट लगी है।
अंकिता की मां ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। युवती की मां के अनुसार, प्रकाश अक्सर अंकिता के साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता के परिजनों ने कई बार प्रकाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और हमेशा वो आरोपी के पक्ष में नजर आई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |