Advertisement
आज देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।उत्तराखंड के उत्तराकाशी जिले में पहाड़ों से मलबा गिरने के चलते गंगोत्री नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। गंगोत्री धाम यात्रा पर जा रहे कुछ लोग यहां फंस गए हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम मलबा हटाने में जुटी हुई है।हिमाचल प्रदेश के शिमला में लैडस्लाइड की चपेट में आने से किसान भवन और पार्किंग में खड़ी 3 कारें डैमेज हो गईं। घटना बुधवार को शिमला सिटी के ढल्ली इलाके में हुई। लैंडस्लाइड के दौरान किसान भवन में लगभग 50 लोग मौजूद थे। हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ।गुजरात में साइक्लोन बिपरजॉय से 1.33 लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित हुई और 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गुजरात के लिए 1,140 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |