Video

Advertisement


भारतीय पुलिस सेवा के 34 अधिकारियों का तबादला
bhopal, , Indian Police Service, transferred

भोपाल। मप्र में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 34 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की गई है। गृह विभाग द्वारा सोमवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया है।

 

 

 

जारी आदेश के अनुसार, जेल महानिदेशक अरविंद कुमार को होमगार्ड महानिदेशक बनाया गया है, जबकि लोक अभियोजन संचालनालय के संचालक राजेश चावला को जेल महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) सुषमा सिंह को लोक अभियोजन संचालनालय में संचालक पदस्थ किया गया है। इसी तरह पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पवन कुमार को पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) का जिम्मा सौंपा गया है।

 

 

 

इंदौर ग्रामीण रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी को खरगोन रेज में ट्रांसफर किया गया है, जबकि रतलाम के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगणा और भोपाल के पुलिस उपायुक्त विनीत कपूर को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। भोपाल जोन-4 के पुलिस उपायुक्त विजय खत्री को दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर में सेनानी, पांचवीं वाहिनी विसबल मुरैना के सैनानी विनीत कुमार जैन को 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर में सेनानी, दमोह के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को सिवनी जिले में पुलिस अधीक्षक का दायित्व दिया गया है।

 

 

 

भोपाल देहात की पुलिस अधीक्षक किरणलता केरकेट्टा को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा को रतलाम में पुलिस अधीक्षक, दूसरी वाहिनी विसबल ग्वालियर के सेनानी असित यादव को पांचवीं वाहिनी विसबल मुरैना में सेनानी, उमरिया के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को भोपाल ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक, भोपाल जोन-1 के पुलिस उपायुक्त साईंकृष्ण एस थोटा को पन्ना में पुलिस अधीक्षक, आठवीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा की सेनानी वाहनी सिंह को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक और पन्ना के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना को दमोह जिले में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

 

 

35वीं वाहिनी विसबल मंडला की सेनानी निवेदिता नायडू को उमरिया में पुलिस अधीक्षक, अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह को इंदौर में पुलिस उपायुक्त, इंदौर देहात की पुलिस अधीक्षक हितिका वासल को इंदौर पीआरटीएस में पुलिस अधीक्षक, भोपाल यातायात विभाग में पुलिस उपायुक्त मृगांखी डेका को भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक, श्योपुर के पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार को 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी में सेनानी, सिवनी के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव को भोपाल जोन-1 में पुलिस उपायुक्त, गुना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह को 35वीं वाहिनी विसबल मंडला में सेनानी, उज्जैन के विशेष शाखा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता को इंदौर देहात पुलिस अधीक्षक और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रीवा के पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन को आठवीं वाहिनी विसबल छिंदवाड़ा में सेनानी पदस्थ किया गया है।

 

 

 

धार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार को बुरहानपुर में पुलिस अधीक्षक, मुरैना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया को श्योपुर में पुलिस अधीक्षक, नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश को भोपाल जोन-4 में पुलिस उपायुक्त, इंदौर जोन-2 के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश व्यास को अलीराजपुर में पुलिस अधीक्षक, 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर के उप सेनानी पदम विलोचन शुक्ला को भोपाल यातायात में पुलिस उपायुक्त, ग्वालियर सायबर विभाग के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को भोपाल मुख्यालय में पुलिस उपायुक्त, ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक (अजाक) पंकज कुमार पाण्डे को इंदौर जोन-3 में पुलिस उपायुक्त और जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।

 

 

 

सुषमा सिंह और नकवी को किया गया प्रमोट

1989 बैच की आईपीएस सुषमा सिंह को प्रमोट करते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता बनाया गया है। वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स का जिम्मा संभाल रही थीं। इसी तरह 1990 बैच के आईपीएस डॉ. एस डब्ल्यू नकवी को विशेष पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स बनाया गया है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नराकोटिक्स के पद से प्रमोट किया गया है।

 

 

 

वहीं, प्रदेश के गृह विभाग ने पुलिस रेगुलेशन के नियम 48 के तहत 19 निरीक्षकों को मानसेवी डीएसपी बनाया है। इनमें छह निरीक्षक, पांच कंपनी कमांडर, दो निरीक्षक (रेडियो), दो निरीक्षक (स्पेशल ब्रांच), चार निरीक्षक (शीघ्र लेखकों) को पदोन्नत किया गया है।

Kolar News 1 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.