Advertisement
बेंगलुरु। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी (79) का मंगलवार तड़के यहां निधन हो गया। गले के कैंसर से जूझ रहे चांडी ने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे के अलावा केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने आज सुबह ट्वीट कर यह दुखद सूचना साझा की। वह लंबे समय से बीमार थे।
सुधाकरन ने ट्वीट में चांडी के निधन पर दुख व्यक्ति किया। उन्होंने कहा दिवंगत नेता की विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी। वह हमारे सबसे प्रिय नेता रहे हैं। कांग्रेस परिवार उनके नेतृत्व और ऊर्जा को याद करेगा।
ओमन चांडी ने दो बार केरल की कमान संभाली। वह 2004-06 और 2011-16 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे। कांग्रेस नेता चांडी 27 साल की उम्र में 1970 में विधायक बने। वह लगातार 11 चुनाव जीते। चांडी ने पिछले पांच दशकों में केवल अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुथुप्पल्ली का प्रतिनिधित्व किया।
साल 2022 में वह 18,728 दिन तक सदन में पुथुपल्ली का प्रतिनिधित्व करके राज्य विधानसभा के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्य बन गए। उन्होंने केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व प्रमुख दिवंगत केएम मणि के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। चांडी ने अपने राजनीतिक जीवन में चार बार विभिन्न मंत्रिमंडलों में मंत्री और चार बार नेता विपक्ष के रूप में कार्य किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |