Advertisement
आजकल सभी काम ऑनलाइन करने का जमाना आ गया है,लेकिन ऑनलाइन शादी करना आपको भारी पड़ सकता है। पुणे के एक आईटी कर्मचारी से मेट्रोमोनियल साइट पर मिली लड़की ने 91.75 लाख रुपए ठग लिए। लड़की ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का वादा किया। फिर लड़की ने कहा कि शादी से पहले तुम्हें हमारे अच्छे भविष्य के लिए कुछ पैसे निवेश करने चाहिए। इससे समय-समय पर निवेश मिलता रहेगा और पैसे भी सेफ रहेंगे।लड़की के कहने पर शख्स ने तीन बार में 91.75 लाख रुपए उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए। इसके बाद भी जब उसे निवेश पर रिटर्न नहीं मिला तो उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।मामला फरवरी 2023 का है। प्राइवेसी के चलते हम शख्स का असली नाम नहीं लिख रहे हैं, लेकिन सहूलियत के लिए खबर में हम उनका नाम रवि लिखेंगे।पुणे के देहु रोड के आदर्श नगर में रहने वाले रवि ने शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर अकाउंट बनाया था। यहां उनकी एक लड़की से बातचीत शुरू हुई, लड़की ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का वादा भी किया।शादी से पहले लड़की ने रवि से कहा कि तुम्हें हमारे बेहतर भविष्य के लिए कुछ पैसे निवेश करने चाहिए। लड़की की बात रवि को सही लगी और वह पैसे निवेश करने के लिए राजी हो गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |