Advertisement
मुरैना के दिमनी क्षेत्र के रानपुर गांव में एक समाज विशेष की लड़कियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई। टिप्पणी करने के बाद समाज के लोगों में बेहद आक्रोश उत्पन्न हो गया तथा वे एकत्रित होकर दिमनी थाने पहुंचे तथा टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग की। दिमनी थाना पुलिस ने समाज के लोगों के आग्रह पर मामले को संज्ञान में लिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घटना रविवार की है।बता दें, कि दिमनी क्षेत्र के रानपुर गांव के लोग एकत्रित होकर दिमनी थाने पहुंचे। वहां उन्होंने थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला से कहा कि सोशल मीडिया पर एक युवक ने जो कि उनके ही गांव का है, उसने उनके समाज की लड़कियों के खिलाफ अभद्र भाषा में अश्लील टिप्पणी की है, लिहाजा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर टिप्पणी करने वाले युवक की तलाश शुरु कर दी है।दिमनी थाने पर जाकर मामला दर्ज कराने वालों में मुख्य रुप से रामनिवास उपाध्याय, सुनील दीक्षित पटेल, चन्द्र किशोर दीक्षित एडवोकेट, राजकिशोर दीक्षित, विनोद दीक्षित तथा अशोक दीक्षित मुख्य रुप से शामिल हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |