Advertisement
मुंबई के माहिम इलाके में बुधवार रात उद्धव ठाकरे और बहुजन समाज अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के पोस्टर औरंगजेब के साथ लगाए गए हैं।होर्डिंग पर मराठी में लिखा है- 'प्रकाश आंबेडकर औरंगजेब की धुन पर नाच रहे हैं और उद्धव ठाकरे इसका समर्थन कर रहे हैं।'दरअसल, उद्धव गुट के सहयोगी प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को संभाजीनगर में औरंगजेब की मजार पर फूल चढ़ाए थे।इन पोस्टर्स को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि औरंगजेब के लिए उद्धव का नया लगाव देखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदुत्व के साथ समझौता कर रहे हैं, उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज कभी माफ नहीं करेंगे।मुंबई पुलिस ने बताया कि यह पोस्टर रात को लगाए गए थे। इस बारे में जानकारी नहीं है कि इन्हें किसने लगाया। अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अगर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश हुई, तो इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। फिलहाल पोस्टर हटा दिए गए हैं।उद्धव गुट महाराष्ट्र सरकार पर ये आरोप लगा रहा है कि सरकार ने उद्धव और उनके परिवार की सिक्योरिटी घटा दी है। इसे लेकर संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि बात चाहे ED की रेड की हो या फिर उद्धव परिवार की सिक्योरिटी कम करने की, सत्ता पक्ष की तरफ से ये सारी कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है।राउत ने कहा कि ये सब राजनीति से प्रेरित है। ऐसा करने वालों को इसका फल भी मिलेगा। भाजपा ज्यादा से ज्यादा क्या कर सकती है, हम पर गोली चला सकती है, हमें जेल में डाल सकती है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |