Advertisement
उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में अग्रवाल वुड क्राफ्ट के शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की खबर पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।माधव नगर रेलवे स्टेशन के सामने अग्रवाल वुड क्राफ्ट शोरूम पर सुबह करीब 9.30 बजे धुआं उठते देखा गया। किसी राहगीर ने शोरूम संचालक को आग की खबर की। इसके बाद आनन - फानन में संचालक अपने परिवार के साथ पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास करना शुरू कर दिया। दमकल की तीन गाड़ियां भी पहुंची, जिनकी मदद से आग पर 25 मिनट में काबू पा लिया गया।रवि लोहिया ने बताया कि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, अभी आकलन नहीं किया गया है। आग वेस्टेज सामान में लगी थी। आग से शोरूम में रखी कई अलमारी और फर्नीचर जलकर खाक हो गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |