Advertisement
गुना। बीती रात जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए एक युवक की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। जिसके बाद युवक के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के रहने वाला युवक राजकुमार मेहता (22) गुना के एक कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। गुरुवार रात को उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद युवक के भाई उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे तक युवक की तबीयत ठीक थी। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार सुबह ड्यूटी डॉक्टर के कहने पर हमने राजकुमार को खाने में केला दे दे दिया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और उल्टियां होना शुरू हो गईं। कुछ देर बाद युवक बेहोश हो गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुबह 8.30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों ने उन्हें रिपोर्ट तक नहीं दी। क्या ट्रीटमेंट किया, यह भी नहीं बताया। परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |