Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार कोरोना लॉकडाउन के दौरान मामूली धाराओं में दर्ज किए गए केस वापस लेगी। यह जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान दी।
कोरोना संकट के समय पूरे देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी लॉकडाउन लगाया गया था। इस दौरान घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित था। इसके बावजूद कई लोग घरों से बाहर निकले थे, जिन पर पुलिस ने केस दर्ज किये थे। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि कोविड-19 के समय लॉकडाउन का पालन न करने पर कई लोगों पर साधारण धाराओं में केस दर्ज किए गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अब इन सभी मामलों को सरकार ने वापस लेने का फैसला लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |