Advertisement
उज्जैन। नेपाल राष्ट्र के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु 2 जून को आ रहे है । श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि इस दौरान 2 जून को महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। श्री महाकाल लोक दोपहर 12 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा।
सामान्य दर्शन व्यवस्था चालू रहेगी
सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिद्धि चौराहे से बड़ा गणेश से हो कर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन के लिए पहुंचेंगे। दर्शन उपरांत इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेगी। 2 जून को श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जायेगे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |