Advertisement
आम आदमी पार्टी के नेता सतेंद्र जैन अस्पलात में भर्ती है.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में भर्ती AAP नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। यहां केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को गले लगाया। उन्होंने जैन से मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। दिल्ली सीएम ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- बहादुर से आदमी मिला... हीरो।आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। 25 मई की सुबह AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में शिफ्ट कर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। तब उन्हें रीढ़ में परेशानी आई थी। 20 मई को भी वो इसी परेशानी के चलते दीन दयाल अस्पताल लाए गए थे।न्यूज एजेंसी PTI ने इस मामले से वाकिफ लोगों के हवाले से बताया कि सिर में चोट लगने की वजह से खून का थक्का जम गया था, हालांकि उनकी हालत स्थिर है। जैन के इलाज के लिए चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड के सदस्यों में LNJP अस्पताल के सीनियर डॉक्टर और जीबी पंत अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट के अलावा क्रिटिकल केयर के एक्सपर्ट्स शामिल हैं।31 मई 2022 को ED ने जैन को मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के करीब एक साल बाद यानी 26 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने जैन को 42 दिन (6 हफ्तों) की जमानत दी है। 11 जुलाई तक उन्हें कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |