Advertisement
देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। देवीलोक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे और महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में बनने जा रहे देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। सलकनपुर में आयोजित होने वाले इस देवी लोक महोत्सव के पूर्व गांव-गांव व शहरों में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है।देवी लोक महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। देवी मंदिर एवं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। इस दौरान मंदिर, सीढ़ी मार्ग, वाहन मार्ग, विश्राम गृह, मंदिर परिसर में स्थित गार्डन व वृक्षों को भी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। देवी लोक महोत्सव को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नागरिक अपने त्यौहारों की तरह ही देवी लोक महोत्सव को भी हर्षोल्लास से मनाने के लिए उत्साहित है। देवी लोक महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए भ्रमण कर रहे प्रचार रथ के साथ बुजुर्गों तथा महिलाओं के साथ ही नन्हीं-नन्हीं बालिकाएं भी सिर पर देवी का कलश लिए और हाथों में मां के नाम की चुनरी लेकर यात्रा में शामिल हो रही है। सलकनपुर में बनने जा रहे इस देवी लोक की आधारशिला रखने वाले इस महोत्सव में शामिल होने के लिए नागरिकों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दे रही है।देवीधाम सलकनपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव का जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दीवार लेखन के माध्यम से चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है, चलो सलकनपुर 31 मई जैसे नारों से लोगों को देवी लोक महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। माइक से मुनादी कराई जा रहीं है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |