Advertisement
नेपानगर में कांग्रेस नेत्रियों ने घर घर घर पहुंचकर नारी सम्मान योजना के फॉर्म बांटे गए। यह अभियान नेपानगर में शनिवार से शुरू किया है। रविवार को भी अभियान चला। फॉर्म पर पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का फोटो लगा है। साथ ही लिखा है मेरा कथन नहीं मेरा वचन है। साथ ही हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है।कांग्रेस नेत्री कविता धीरज करोसिया ने बताया नारी सम्मान योजना के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की हर महिला के खाते में 1500 रुपएप्रतिमाह और सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। नेपानगर के वार्ड क्रमांक. 01 राजीव नगर से नारी सम्मान योजना के पंजीयन फॉर्म भरवाने की शुरुआत की गई। इस दौरान डोर टू डोर पहुंचकर लगभग 100 से अधिक महिलाओं के फॉर्म भरवाए गए।नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी, मंडलम अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी दी। पूर्व महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष कोकिला शर्मा, पूर्व पार्षद इंदुबाई मसाने, पार्षद अनिषा राजेश पटेल, अम्बादास सोनवणे, कैलाश पटेल, राजेश पटेल, राजेन्द्र मसाने, अजय पगारे, अफसार खान, अतिश पाल, संदीप करोसिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |