Advertisement
टोक्यो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत बुद्ध और गांधी की धरती है। भारत ने विश्व को शांति का संदेश दिया है। जापान भगवान बुद्ध के विचारों से पल्लवित और पोषित है। पूज्य बापू की प्रतिमा अहिंसा और करुणा के विचारों को आगे ले जाने में प्रेरणा बनेगी।
उन्होंने कहा हिरोशिमा का नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है। जी 7 शिखर सम्मेलन की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण का सौभाग्य मिला। विश्व आज जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है। बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ आतंकवाद की लड़ाई को जीतने का सर्वोत्तम मार्ग हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |