Advertisement
देशभर में शुक्रवार को वट सावित्री अमावस्या और शनि जयंती का एक साथ संयोग होने पर शहर में कई धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। सुबह से ही शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। वहीं महिलाएं वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने पहुंची।शहर के वार्ड नंबर 9 तालाब मंदिर परिसर में लगे वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने के लिए शहर की सुहागिने महिला बड़ी संख्या में पहुंचे। जिन्होंने अपने पति की लंबी उम्र अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त करने के लिए पूजा अर्चना की। गायत्री जोशी, अनीता सक्सेना और हेमलता शर्मा ने बताया यह पूजा पति की दीर्घायु के लिए की जाती है।शनि जयंती पर शहर के रामलीला मैदान स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हवन किया। वहीं भगवान को तेल, तिल और प्रसाद अर्पित किया। वहीं सुबह से शाम तक मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |