Advertisement
भोपाल। वन विहार प्रबंधन द्वारा 20 मई को स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाने वाला था, लेकिन अब उसे स्थगित कर दिया गया है। यह कैंप अब 22 मई को आयोजित किया जाएगा।
वन विहार प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों में वन, वन्यजीवों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाना था। अपरिहार्य कारणों के चलते यह कैंप स्थगित कर दिया गया है। वन विहार प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब यह कैंप 22 मई को आयोजित किया जाएगा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |