Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सगाई कर ली है। यह कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया था। उनकी सगाई में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति के 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। अब उनकी सगाई की तस्वीरें सामने आई हैं।
आप सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर सगाई की खास तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस फोटो में राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई की अंगूठी देखी जा सकती है।
बता दें कि इस इवेंट के लिए परिणीति और राघव का खास लुक था। परिणीति ने इस बार व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। राघव भी सेम कलर का सूट पहने नजर आ रहे हैं। राघव ने तस्वीर के साथ लिखा, "मैंने प्रार्थना की..आखिरकार उसने हां कह दिया।" साथ ही उन्होंने रिंग वाली इमोजी भी शेयर की है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सगाई समारोह में उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा के अलावा कई राजनीतिक नेता भी मौजूद रहे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |