Advertisement
मुरैना में कांग्रेस पार्टी द्वारा नारी सम्मान योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर विधायक लाखन सिंह, विधायक राकेश मावई, महापौर सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।इस मौके पर विधायक लाखन सिंह ने कहा कि भाजपा ने अभी तक जनता की बिल्कुल सुध नहीं ली। महिला व पुरुषों के लिए कोई योजना नहीं चलाई लेकिन, जैसे ही विधानसभा चुनाव नजदीक आने लगे भाजपा ने लाड़ली बहना योजना शुरु कर दी। उसमें भी इस योजना का लाभ सभी आयु वर्ग की महिलाओं को नहीं मिलेगा। भाजपा लाड़ली बहना योजना चलाकर महिलाओं का वोट बटोरना चाहती है लेकिन उसकी यह योजना सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना शुरु की गई है जिसमें कोई शर्त नहीं है तथा इसका लाभ सभी महिलाओं को मिल सकेगा। नारी सम्मान योजना में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही गैस सिलेण्डर 500 रुपए का दिया जाएगा। इन घोषणाओं पर अमल उसी समय शुरु हो जाएगा जब सरकार आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक ली जाएगी। इस मौके पर पदाधिकारियों में सुरेन्द्र गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, महापौर शारदा सोलंकी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।नारी सम्मान योजना का फार्म कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरेंगे। फार्म का आधा हिस्सा पावती के रुप में महिलाएं अपने पास रखेंगी जिसे समय आने पर दिखाया जाएगा। इस मौके पर एक महिला कार्यकर्ता द्वारा फार्म भरा गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |