Advertisement
उज्जैन के जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह 11 बजे झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र करने का VIDEO सामने आया है। यहां बुजुर्ग महिला हाथ में लोहे की चेन लेकर किसी महिला की आत्मा को बाहर निकलने के लिए आवाज लगा रही थी। उसके साथ आई कुछ महिलाएं और पुरुष हाथ जोड़ खड़े रहे। बुजुर्ग महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर वहां भीड़ भी लग गई। करीब आधा घंटे तक तंत्र-मंत्र के बाद सभी लोग लौट गए।झाड-फूंक ओर तंत्र-मंत्र करने वाले लोगों का कहना है कि करीब 20 साल पहले की बात है। आलोट की रहने वाली ढाकूबाई नाम की महिला को कुत्ते ने काट लिया था। उसे उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दावा किया गया कि हाल में ढाकूबाई के परिवार की एक महिला के शरीर में ढाकूबाई की आत्मा आई थी। आत्मा ने कहा था कि वह अभी भी अस्पताल में है, उसे लेकर आओ। इसके बाद परिवार अस्पताल में जमा हुआ। उन्होंने निर्णय लिया कि ढाकूबाई की आत्मा को लेकर घर आएंगे।सिविल अस्पताल में इस नजारे को देखने के लिए भीड़ लग गई थी। आलोट से यहां आए तांत्रिक करण सिंह का दावा है कि हमारे परिवार में जिस जगह मौत होती है, उसी जगह पूजा पाठ कर आत्मा को घर ले जाते हैं। शुक्रवार को परिवार वाले कार से उज्जैन पहुंचे थे। यहां पूजा पाठ कर ढाकूबाई की आत्मा को ले जा रहे हैं। अब आलोट जाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ की जाएगी।जिला अस्पताल में आधा घंटे तक चले तंत्र मंत्र में एक महिला हाथों में जंजीर लेकर अस्पताल के गेट पर पूजन अर्चन करती रही। कुछ देर बाद उसने पानी डालकर जगह को शुद्ध किया। इसके बाद गेट के ही मृतक की आत्मा को साथ ले जाने के लिए आवाज लगाती रही। महिलाओं ने गेट की सीढ़ियों पर पूजा-पाठ के लिए कुछ बनाया भी था। इसके बाद एक ग्रामीण महिलाओं पास पहुंचकर पूजा-पाठ करने लगा। कुछ देर बाद सभी लोग लौट गए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |