Advertisement
मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिना प्रोग्राम जारी हुए ही क्षेत्र से गायब रहने वाले सांसद रमाकांत भार्गव भी इसमें शामिल हो गए, जबकि कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना जनसंपर्क विभाग तक को नहीं थी। यह बात शहर में यह चर्चा का विषय बन गई है।रमाकांत भार्गव जिले से लगभग 5 लाख वोटों से जीते थे लेकिन जीत के बाद वे कार्यक्रमों में बुलाने पर भी नहीं आते थे। आज कार्यक्रम में अचानक ही शामिल हुए, जिसके बाद लोग कह रहे है कि चुनाव पास आते ही सांसदजी को अपना क्षेत्र नजर आने लगा है, जबकि इसी साल हुई मूसलाधार बारिश में फसलें बर्बाद हो गई थी और बाढ़ जैसी स्थिति बनी थी लेकिन सांसद रमाकांत भार्गव एक बार भी लोगों के बीच नहीं पहुंचे थे।लाडली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम से पहले सांची रोड स्थित लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पौधारोपण किया। उसके बाद सभी अतिथि स्वामी विवेकानंद कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, कलेक्टर अरविंद दुबे सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया, उसके बाद सभी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |