Advertisement
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से इन पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान किया।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में एक के बाद एक विपक्षी नेता जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री केजरीवाल भी पहलवान बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित अन्य के समर्थन में पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियों के लोगों से वे अनुरोध करते हैं इनके समर्थन में आगे आएं। छुट्टी लेकर जंतर-मंतर पहुंचें। यह पहलवान अपनी नहीं बल्कि देश के खेलों को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |