Advertisement
शिवराज सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना जिसके तहत सरकार आधी से ज्यादा आबादी को चुनाव में साधने का प्रयास कर रही है। इस योजना के लिए सरकार से सभी मंत्री से लेकर कार्यकर्ताओं और सभी शासन-प्रशासन के अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं की प्रत्येक महिला जो इस योजना की पात्र है उसका लाड़ली बहना योजना में पंजीयन होना ही चाइये। बालाघाट में भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने का कार्य 25 मार्च से प्रारंभ किया है। 7 अप्रैल तक बालाघाट जिले में 2 लाख 17 हजार 556 महिलाओं के ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं। इस प्रकार बालाघाट जिला इस योजना में सर्वाधिक महिलाओं के पंजीयन के मामले में प्रदेश के 52 जिलों में दूसरे स्थान पर है।पहले स्थान पर इंदौर जिला है, जिसमें दो लाख 27 हजार 662 महिलाओं का पंजीयन किया है। तीसरे स्थान पर धार जिला है, जिसमें 2 लाख 14 हजार 603 महिलाओं का पंजीयन किया गया है। चौथे स्थान पर जबलपुर जिला है। इसमें 2 लाख 10 हजार 616 महिलाओं का पंजीयन किया है। पांचवें स्थान पर उज्जैन जिला है, जिसमें 2 लाख 7 हजार 460 महिलाओं का पंजीयन किया गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |