Advertisement
सीनियर कांग्रेस लीडर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस छोड़ते वक्त रेड्डी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा भेजा था।भाजपा जॉइन करने के बाद रेड्डी ने कहा, "कांग्रेस में लगातार गलत फैसले लिए गए। एक के बाद एक गलत फैसलों के चलते सभी राज्यों में कांग्रेस कमजोर हो गई। एक कहावत है कि हमारा राजा बहुत समझदार है, वो खुद सोच नहीं पाता और किसी की सलाह नहीं सुनता है।कांग्रेस में भी ऐसा ही है। वहां हाईकमान लोगों से बातचीत नहीं करता, नेताओं की बात नहीं सुनता है। वह कंट्रोल करने की पावर तो चाहता है, लेकिन जिम्मेदारी लेना और मेहनत करना नहीं चाहता है।अगर आपको कपड़ा सिलवाना होता है तो आप दर्जी के पास जाते हैं। आप नाई के पास नहीं जाते हैं। कांग्रेस हाईकमान को नहीं पता कि राज्य में किस आदमी को क्या जिम्मेदारी देनी है। लोगों से बात करने का जिम्मा किसको देना है। उन्हें अपने नेताओं का कैरेक्टर नहीं पता है। असली नेरेड्डी पहले भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। 2014 में जब UPA सरकार ने आंध्र से तेलंगाना को अलग करने का फैसला किया, तब रेड्डी ने विरोध में पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने तब अपनी जय समैक्यांध्र पार्टी बनाई थी और आम चुनाव में कैंडिडेट्स भी उतारे थे। उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। रेड्डी 2018 में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।ता वो होता है, जो लोगों से बातचीत करे। समस्याओं को समझे और ऐसे नेता को राज्य में जिम्मेदारी दे, जो इन समस्याओं को सुलझा सके।एक दिन पहले गुरुवार को कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने BJP जॉइन कर ली। जॉइनिंग के बाद अनिल एंटनी ने कहा- मुझे एक खास परिवार के लिए नहीं, आम लोगों के लिए काम करना है। अगले 25 सालों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के PM मोदी के लक्ष्य को पूरा करने का काम करना है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |