Advertisement
पंजाब में पैदा हुए माहौल के बीच जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने को कहा है। दरअसल, अकाल तख्त की तरफ से श्री दमदमा साहिब में बैठक बुलाई गई थी। बैठक खत्म होने के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कौम के नाम संदेश दिया।उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी के चार पिलर में से एक प्रेस है। अकेले प्रेस ही नहीं, न्यायपालिका को भी छोटा किया जा रहा है। सरकार को पता होना चाहिए कि अगर चार पिलर छोटे किए तो बचना खुद भी नहीं है।उन्होंने कहा कि सरकारें पंजाब की आवाज को दबाने की कोशिश करती हैं, जो संभव नहीं है। पंजाब और हरियाणा के लोगों को जितना दबाया जाएगा, वे उतना ही उभर कर आएंगे। अगर 75 सालों की बात करें तो सरकार ने पंजाब के साथ 75 वादे किए, लेकिन कोई पूरा नहीं किया।अकाल तख्त जत्थेदार ने मीडिया को सरकार को समय-समय पर चिकोटी काटने को भी कहा ताकि सरकार को पता चल सके कि मीडिया लोगों की आवाज है। वहीं उन्होंने एंटी सिख ड्राइव को तोड़ने के लिए पंजाब फोबिया ग्रुप बनाने को कहा, जिस पर सच दिखाया जाए।जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब किया जा रहा है। सिख राज का झंडा था, उसे खालिस्तानी बता बदनाम करने की साजिश की गई। दमदमा साहिब में लाखों की गिनती में श्रद्धालु पहुंचे हैं, तलवंडी साबो में पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च किया गया। माहौल भयानक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह मंदभागा है। पंजाबी बोलते रहेंगे- आवाज को दबा नहीं सकते। पंजाब में रोकोगे तो महाराष्ट्र से, यूएस से, अमेरिका से आवाज उठेगी।जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस दौरान मीडिया पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान खालसा स्थापना दिवस और बैसाखी पर अधिक से अधिक दमदमा साहिब में पहुंचने की अपील की। वहीं मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां नेशनल इंटरनेशनल मीडिया भी आया हुआ है। उनके शब्दों को सरबत खालसा न बताया जाए।वहीं सभा से पहले ऐसी चर्चा चली कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह बठिंडा के तलवंडी साबो में सरेंडर कर सकता है। अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह की विशेष सभा में उसके पहुंचने और फिर आत्मसमर्पण करने की चर्चा है।अमृतपाल पिछले 21 दिनों से फरार है। पंजाब पुलिस ने तलवंडी साबो में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल ने खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरांवाला की तरह दिखने के लिए जॉर्जिया में प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |