Advertisement
ग्वालियर में डांस क्लासेस में डांस टीचर द्वारा एक महिला से रेप किया है। आरोपी टीचर ने डांस की बारीकियां सिखाते-सिखाते महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और एक दिन क्लास में अकेला रोककर महिला से दुष्कर्म किया। घटना आठ साल पहले 2015 की है। इसके बाद आरोपी महिला को इमोशनली ब्लैकमेल कर उससे लगातार संबंध बनाता रहा।आरोपी महिला से शादी करने की कहकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अभी कुछ दिन पहले डांस टीचर ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। धोखे का अहसास होते ही महिला पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।शहर के उपनगर मुरार के घासमंडी निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वर्ष 2015 में वह बालकिशन अग्रवाल उर्फ बीके पुत्र सतीश चंद्र अग्रवाल के पास डांस सीखने जाती थी। डांस सीखते-सीखते उनके बीच दोस्ती हो गई और सामान्य बातचीत होने लगी। एक दिन जब वह वापस घर जा रही थी तो बालकृष्ण ने उसे बातचीत के बहाने रोका और जब डांस क्लास से सभी लोग चले गए तो उसने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब महिला ने विरोध किया और पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी डांस टीचर बालकृष्ण ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद उसका शोषण करने लगा। अब जब उसने शादी का दबाव बनाया तो पता चला कि आरोपी तो एक साल पहले ही एक अन्य युवती से विवाह कर चुका है।मुरार थाना पुलिस ने महिला के थाने पहुंचते ही तत्काल आरोपी डांस टीचर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। जैसे ही आरोपी को FIR दर्ज होने का पता लगा तो आरोपी भागने की तैयारी में था। पर उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |