Advertisement
बैरसिया इलाके में होमगार्ड जवान की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपियों ने जवान की बेरहमी से हत्या कर उनके शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस खून से सनी मिट्टी, जवान के जूते से कातिलों तक पहुंच सकी। दरअसल, मंगलवार सुबह होमगार्ड जवान का पुलिस को नदी में शव मिला। पुलिस को घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर एक घर के सामने मिट्टी में खून की छींटे दिखें। पास में ही एक जूता पड़ा हुआ था। संदेह होने पर घर में रहने वालों के बारे में पता किया तो वह गायब मिले। पुलिस उन्हें तलाश कर दबोच लिया। उन्होंने जवान की हत्या करना कबूला।देहात एसपी किरण लता केरकट्टा ने बताया कि बैरसिया के नरेलाबाजप्ता गांव निवासी भूपेंद्र सिंह राजपूत (56) होमगार्ड का जवान थे। मंगलवार को पुलिस को खजूरिया नदी में उनका खून से लतपथ उनका शव मिला था। उनकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। पुलिस कातिलों की पहचान करने सबूत जुटाने में जुटी। इसी दौरान घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर किटनखेड़ी के पास राजू कुशवाह के घर के सामने खून से सनी मिट्टी मिली। पास में ही एक जूता पड़ा था। जो होमगार्ड जवान का था। पुलिस ने राजू के बारे में पता किया तो वह घर से गायब मिला। शंका बढ़ने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने राजू और हीरा कुशवाह को पकड़ा। हीरा ने पूछताछ में बताया कि 27 मार्च की रात करीब साढ़े बजे भूपेन्द्र सिंह अकेले मुरम वाले रास्ते से पैदल घर जा रहे थे। तभी रास्ते में खड़े राजू ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद राजू, हीरा, जगदीश, सोनू कुशवाह ने डंडे, ईंट-पत्थर से बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद करीब 100 मीटर दूर तक उनका उन्हें घसीटते हुए नदी तक ले गए। इसके बाद नदी में उनका शव फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने राजू, हीरा, जगदीश, सोनू कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों ने भूपेन्द्र की बेरहमी से हत्या की थी। उनकी दोनों आंख तक आरोपियों ने फोड़ दी थी। हीरा बैरसिया थाने की गुंडा सूची में है। करीब पांच माह पहले उसने एक युवक पर कुल्हाणी से हमला कर दिया था। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। महीनेभर पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2023 Kolar News.
Created By:
![]() |