Advertisement
कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े से दो नर चीता एल्टोन और फ्रेंडी को खुले जंगल में रिलीज किया है। दोनों सगे भाई हैं। बाड़े से जैसे ही उन्हें निकाला गया, वे फर्राटा भरते हुए जंगल की ओर चले गए। दोनों हमेशा एक साथ रहते हैं और वन्यजीवों का शिकार भी साथ करते हैं। यह चीते नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से हैं।कूनो में नामीबिया से 8 और दक्षिण अफ्रीका से 12 यानी कुल 20 चीते लाए गए हैं। 4 चीतों को खुले जंगल में रिलीज किया जा चुका है। इनमें तीन नर हैं। कूनो के अधिकारी जल्द ही नामीबिया के तीन चीतों को भी रिलीज करेंगे। एक मादा चीता शाशा किडनी में इन्फेक्शन की वजह से डॉक्टरों की देखरेख में है।दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों का क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है। अब उन्हें जल्द ही बड़े बाड़े में रिलीज किया जाएगा। जहां निश्चित अवधि तक रखे जाने के बाद जब चीता टास्क फोर्स के अधिकारी संतुष्टि जाहिर कर देंगे, तब उन्हें भी खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। जल्द ही पर्यटकों को चीतों का दीदार होने लगेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |