Advertisement
करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बनने जा रहा है। मंदिर को लेकर नई तस्वीरें सामने आई हैं। ये ग्राउंड फ्लोर यानी भूतल और उस पर बन रहे गर्भगृह की हैं। पहली बार इनमें दिख रहा है कि मंदिर के गर्भगृह में सभी स्तंभ खड़े किए जा चुके हैं। रामलला के दर्शन यानी गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 32 सीढ़ियां बननी हैं, इनमें से 24 बन चुकी हैं।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर अब आकार लेने लगा है। भूतल का 70% काम पूरा हो चुका है। इन तस्वीरों को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी किया है।राम मंदिर के गर्भगृह के एक हिस्से में चौखट और 20 फीट ऊंची दीवारें आकार लेती दिख रही हैं। ये मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई जा रही हैं। इनके अलावा तस्वीरों में सिंहद्वार, गर्भगृह की दीवारें और पिलर निर्माण भी नजर आ रही है।ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया, ''मंदिर निर्माण का काम तय समय से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही गर्भगृह की बीम डालने का काम शुरू हो जाएगा। राम मंदिर की छत के करीब 200 बीम की नक्काशी का काम हो चुका है। बीम की तराशी रामसेवक पुरम और रामघाट स्थित कार्यशाला में हो रही है। जो पत्थर तराशे जा चुके हैं, उन्हें राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचाया जा रहा है।"
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |