Advertisement
ट्रैक मेंटेनेंस और दूसरे कारणों से लगातार ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं। पिछले 90 दिन में भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 62 ट्रेन कैंसिल हुई हैं। ऐसे में रेलवे ने 22 करोड़ से ज्यादा रुपए यात्रियों को रिफंड किए हैं। यह रिफंड करीब चार लाख यात्रियों को रेलवे ने किया है। भोपाल रेल मंडल में भोपाल सहित रानी कमलापति, इटारसी, बीना प्रमुख स्टेशन हैं। रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं।पिछले तीन महीने में भोपाल रेल मंडल ने सिर्फ भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से 24,762 यात्रियों के 1.30 करोड़ रुपए लौटाए हैं। भोपाल स्टेशन से 13,746 यात्रियों को 68.98 लाख रुपए के टिकट रिफंड किए हैं। रानी कमलापति स्टेशन से 11,016 यात्रियों के 61.32 लाख रुपए के टिकट रिफंड किए गए। पिछले 6 महीने की बात की जाए, तो दोनों स्टेशन पर 48,102 यात्रियों को 2.49 करोड़ रुपए रिफंड किए हैं।भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन से रोजाना करीब 55 हजार यात्री गुजरते हैं। भोपाल स्टेशन पर 35 से 40 हजार यात्री और रानी कमलापति से 15 से 20 हजार यात्री शामिल हैं। चौबीस घंटे में दोनों ही स्टेशन से करीब 340 ट्रेन गुजरती हैं। भोपाल स्टेशन से करीब 230 और रानी कमलापति से करीब 110 ट्रेन अपडाउन में गुजरती हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया, इसमें स्पेशल और वीकली ट्रेन भी शामिल हैं।इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के 11 माह में भोपाल रेल मंडल ने 1,841 करोड़ की कमाई की है। जो गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व रुपये 1269.09 करोड़ से 45.12 प्रतिशत अधिक है। इसमें से 281.03 लाख बुक किये गए यात्रियों से 722.61 करोड़, अन्य कोचिंग से 67.10 करोड़, माल परिवहन से 1004.90 करोड़ और 47.14 करोड़ अन्य कमाए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |