Advertisement
भोपाल में रहने वाली तलाकशुदा महिला के साथ हरियाणा के युवक ने रेप किया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर भोपाल के होटल में संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर गया। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोपी की अब दूसरी लड़की से शादी होनी वाली है।महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि निशातपुरा इलाके की 30 वर्षीय महिला सिलाई-कढ़ाई का काम करती है। पति से तलाक के बाद वह अब अलग रह रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर हरियाणा के रहने वाले जोगिंदर योगी उर्फ जोगी से दोस्ती हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए। बाद में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा।21 जून 2021 को जोगिंदर उससे मिलने भोपाल आया। उसने पीपुल्स माॅल के पास राजहंस होटल में मिलने के लिए बुलाया। होटल पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उससे जल्द शादी करने के लिए कहा। ऐसे में महिला चुप रही।इसके बाद उसने कई बार भोपाल आकर महिला से संबंध बनाए। हाल ही में महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया। हाल ही में उसने महिला को फोन कर बताया कि उसके परिवार ने दूसरी लड़की से शादी तय कर दी है। वह शादी से मुकर गया।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के बारे में अधिक जानकारी महिला को भी नहीं है। उसने महिला से खुद को बिजनेसमैन बताया था। हालांकि, वह वर्तमान में कुछ नहीं करता। आवारा प्रवृत्ति का है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |