Video

Advertisement


सिक्सलेन सड़क बनने का काम तेजी से शुरू
सिक्सलेन सड़क

राजधानी भोपाल के पहले सिक्स लेन प्रोजेक्ट में सीमेंट क्रांकीट से एक लेन की सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया। गोल जोड़ से बैरागढ़ चिचली के बीच बेस तैयार होने के बाद सीसी शुरू किया गया। एक मशीन से हर रोज 3.5 मीटर चौड़ी और करीब 570 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जल्द ही दो मशीनें और लगाई जाएगी। इससे कोलार सिक्स लेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से होगा।प्रोजेक्ट 222 करोड़ रुपए का है। जिसका भूमिपूजन पिछले साल 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं। कुल 15.10 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन में मुख्य सर्व-धर्म ब्रिज के साथ 27 अन्य छोटी-बड़ी पुल-पुलियाएं भी बनेंगी। चूना भट्‌टी के पास भी दो पुलियाएं बनाई जा रही है। इस कारण चूना भट्‌टी से सर्व-धर्म ब्रिज के बीच एक ही लेन से राहगीर आ-जा रहे हैं।कोलार रोड के गोल जोड़ से बैरागढ़ चिचली के बीच सर्व-धर्म, मंदाकिनी, बीमाकुंज, कान्हाकुंज, सीआई, चूना भट्‌टी एरिया, नयापुरा, ललितानगर, गेहूंखेड़ा, नहर की पुलिया समेत करीब 100 कॉलोनियां बसी है। यहां के लोग इसी रोड से आना-जाना करते हैं। बढ़ती आबादी के साथ अब सड़क काफी छोटी पड़ने लगी है। अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, बारिश में सड़क पूरी तरह से जर्जर हो जाती है। इस बार भी ऐसी ही तस्वीर नजर आ रही है। इसलिए रोड की चौड़ाई की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लिहाजा, सीएम ने सिक्स लेन प्रोजेक्ट की मंजूरी दी और काम की शुरुआत की गई। पिछले पांच महीने से तेजी से काम चल रहा है।वर्तमान में रोड पर ट्रैफिक का खासा दबाव रहता है। खासकर सुबह 10 से 12 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच। इस कारण जाम के हालात भी बनते हैं। इसलिए करीब आठ महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने रोड को सिक्स लेन में बदलने का प्रोजेक्ट तैयार किया था। ज्यादातर हिस्सों में अतिक्रमण हटाया जा चुका है। वहीं, बिजली के पोल भी शिफ्ट किए गए हैं।

Kolar News 14 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.