Advertisement
ग्वालियर। सूरज की बढ़ती तपन से मौसम फिर से गर्म होने लगा है। सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने के बाद भी दिन का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 20 फरवरी को तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है जिससे दिन के तापमान में गिरावट होगी जबकि रात का तापमान बढ़ सकता है।
सोमवार को सुबह से ही आसमान में बिखरे-बिखरे बादल छाए रहे लेकिन बादलों का सूरज की चमक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। दिन भर तेज धूप खिली रही। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो सोमवार-मंगलवार की रात में हिमालय में प्रवेश कर सकता है। इसके प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान में पे्ररित चक्रवात भी बना हुआ है। चूंकि यह दोनों मौसम प्रणालियां कमजोर हैं इसलिए ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की संभावना कम है लेकिन कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसी पश्चिमी विक्षोभ के पीछे एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके चलते अंचल में 18 मार्च तक बादलों की आवा-जाही बनी रह सकती है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 0.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |