Advertisement
कर्मश्री के आयोजन जुटेंगे 50 हजार श्रोता
कोलार में 17 दिसंबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कथा के पूर्व शनिवार दोपहर 1 बजे से मंदाकिनी मैदान से कथा स्थल बंजारी दशहरा मैदान तक भव्य कलशायात्रा निकाली जाएगी। कथा आयोजक एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में 15 हजार कलश सिर पर धारण कर माताएं-बहनें शामिल होंगी। कलश यात्रा के आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद पहले दिन की कथा मुदुल कृष्ण जी महाराज आरंभ करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की सभी माताओं बहनों से कलश यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।
कर्मश्री संस्था के संयोजक भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भागवत कथा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कथा में लगभग 50 हजार श्रोता भाग लेंगे। यहां पर महिलाओं और पुरुषों के लिए बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। आगंतुकों को परेशानी न हो इसलिए पार्किंग के भी बेहतर इंतजाम हैं। पानी आदि जन सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा बैठक व्यवस्था पहले आओ पहले पाओ के आधार पर तय कि जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |